Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#एक_पेड़_माँ_के_नाम' अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडेट में 800 पौधों का वृक्षारोपण विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने मिलकर लगाया हरियाली का संकल्प, पौधों की देखभाल की भी ली शपथ बिसाऊ। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाडेट में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अभियान की थीम के साथ किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 800 पौधों का रोपण किया। विद्यालय परिसर, खेल मैदान एवं चारदीवारी के आसपास नीम, पीपल, गुड़हल, गुलमोहर, बकाइन, गुलाब, बरगद, आम और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि "पेड़ ही हमारा भविष्य हैं। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण प्रदान करेगा।" कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि यज्ञपाल सिंह, कैलाश सेन, अनिल कुमार, कंचन, शेरसिंह, राकेश कुमार, शंकर लाल, मीतू, श्रवण कुमार, प्रीतम तथा स्काउट एवं गाइड के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। #एक_पेड़_माँ_के_नाम #वृक्षारोपण #TreePlantation #Environment #SaveTrees #GoGreen #GreenMission #बाडेट #बिसाऊ #झुंझुनूं #राजस्थान #SchoolPlantation #EcoFriendly #HaritRajasthan #Nature #PlantATree #StudentsForNature #ShekhawatiExpress #शेखावाटी_एक्सप्रेस #LocalNews

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 27, 2026

MORE NEWS

🌿💚 सावन की फुहारों में झूम उठा झुंझुनूं! 💚🌿
🎉 'लहरिया-2026' में सैकड़ों महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया।
💃 लहरिया परिधान, सिंधारा, झूले और लोकगीतों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ सावन का स्वागत किया। स्त्री शक्ति समूह पिछले 9 वर्षों से इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का मजबूत मंच मिल रहा है।
💎 इस भव्य आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे आलम ज्वैलर्स, झुंझुनूं।
📸 देखें कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां और जुड़े रहें यशदीप खबर के साथ।
#झुंझुनूं #Lehariya2026 #तीज_उत्सव #सावन #राजस्थानी_संस्कृति #महिला_सशक्तिकरण #StreeShaktiGroup #Jhunjhunu #Rajasthan #YashdeepKhabar

🌿💚 सावन की फुहारों में झूम उठा झुंझुनूं! 💚🌿 🎉 'लहरिया-2026' में सैकड़ों महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया। 💃 लहरिया परिधान, सिंधारा, झूले और लोकगीतों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ सावन का स्वागत किया। स्त्री शक्ति समूह पिछले 9 वर्षों से इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का मजबूत मंच मिल रहा है। 💎 इस भव्य आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे आलम ज्वैलर्स, झुंझुनूं। 📸 देखें कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां और जुड़े रहें यशदीप खबर के साथ। #झुंझुनूं #Lehariya2026 #तीज_उत्सव #सावन #राजस्थानी_संस्कृति #महिला_सशक्तिकरण #StreeShaktiGroup #Jhunjhunu #Rajasthan #YashdeepKhabar

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026

चिड़ावा में प्राइवेट बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 4 युवक घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

चिड़ावा में प्राइवेट बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 4 युवक घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026

महिंद्रा एजेंसी के बाहर सैकड़ों गाड़ियां पहुंचीं, बायकॉट महिंद्रा के पोस्टर लगा कर झुंझुनूं में रैली

महिंद्रा एजेंसी के बाहर सैकड़ों गाड़ियां पहुंचीं, बायकॉट महिंद्रा के पोस्टर लगा कर झुंझुनूं में रैली

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026