Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

बलरामपुर में वन विभाग ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.. कार्रवाई के दौरान एक धर्मशाला के कमरे में छापेमारी कर तीन हाथी दांत (जबड़े) बरामद किए गए.. इस मामले में छत्तीसगढ़ और झारखंड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.. पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर हाथी दांत की तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है.. आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.. मामले की जांच जारी है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.. सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ मादक पदार्थ और नकद राशि भी बरामद होने की जानकारी सामने आ रही है.. हालांकि, इस संबंध में वन विभाग या संबंधित एजेंसियों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.. #Balrampur #BreakingNews #ElephantTusk #WildlifeCrime #WildlifeProtection #ForestDepartment #WCCB #chhattisgarh

Ambikapur, Surguja | Aug 4, 2026

MORE NEWS