मनीगाछी पुलिस की कार्रवाई, प्राथमिकी नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा: अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मनीगाछी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 217/26 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुबोध चौरसिया, पिता राजू चौरसिया, ग्राम उजान, थाना सकतपुर, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मनीगाछी थाना कांड संख्या 217/26 में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई मनीगाछी थाना पुलिस द्वारा की गई।