कानपुर में जाम से राहत की कवायद!
कानपुर की ट्रैफिक व्यवस्था और बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
महापौर ने माल रोड से घंटाघर, टाटमिल चौराहा होते हुए किदवई नगर साउथ एक्स मॉल तक 6 लेन फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा IIT कानपुर से गोल चौराहे तक C.C. सड़क और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की मांग भी की गई।
महापौर के मुताबिक, इन परियोजनाओं से शहर के व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और लोगों को आवागमन में राहत देने में मदद मिल सकती है।
अब देखना होगा कि इन प्रस्तावों पर केंद्र की ओर से क्या कार्रवाई होती है।
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #PramilaPandey #NitinGadkari #KanpurTraffic #Flyover #MallRoad #KidwaiNagar #IITKanpur #TrafficJam #KanpurDevelopment #UttarPradesh