कलेक्टर का औचक निरीक्षण! देवरा गौशाला में मिली कमियां, बिजली-पानी-गेट के लिए दिए सख्त निर्देश
Description
रीवा कलेक्टर ने आज देवरा स्थित नगर निगम की गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पानी के लिए सिर्फ हैंडपंप मिला, नांद तक पाइपलाइन नहीं, बिजली कनेक्शन नहीं और फेंसिंग भी टूटी हुई पाई गई।
कलेक्टर ने तत्काल बिजली कनेक्शन, मोटर-पाइपलाइन से जल आपूर्ति और गेट-फेंसिंग सुधार के निर्देश दिए। साथ ही गौसेवा संस्थान के साथ नॉन-प्रॉफिट MOU कर जनभागीदारी से संचालन का प्लान दिया।
गौशाला में जल्द अतिरिक्त शेड और एनीमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर भी बनेगा, जिसका टेंडर हो चुका है। वर्तमान में 3 कर्मचारी और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था है।
Hashtags
#SidhiMedia24 #RewaCollector #Gaushala #Devra #NagarNigam