झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग (JT20) के पहले संस्करण के फाइनल में छोटानागपुर रॉयल्स ने जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। कप्तान कुमार कुशाग्र की 39 गेंदों में नाबाद 78 रन की विस्फोटक पारी ने टीम को 181 रन के लक्ष्य तक आसानी से पहुंचाया। वहीं, विराट सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और प्रतीक रंजन को पर्पल कैप मिली। 🏏
मैच के रोमांच के बीच रांची के JSCA International Cricket Stadium के बाहर भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई दर्शक घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रवेश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर आयोजन समिति और प्रशासन पर सवाल भी उठे।
#JharkhandT20League #ChhotanagpurRoyals #KumarKushagra #JamshedpurSteelers #JSCAStadium #RanchiCricket #JharkhandSports #CricketNews #JT20Final #JharkhandNews #newstel