
#Didwana_Kuchaman_Police
@PoliceRajasthan
@DineshMNIPS1
@IgpAjmer
*डॉ. प्यारेलाल शिवरान, आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना कुचामन के निर्देशन में*
▪️ डीडवाना-कुचामन पुलिस ने मादलिया (कंठी) तोड़कर लूट की दो सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया।
▪️डीडवाना कस्बे में वृद्ध महिला के गले से मादलिया तोड़ने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं विधि से संधर्षरत बालक को किया निरूद्ध, वारदात में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद।
▪️सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर डीडवाना, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं एवं नागौर तक आरोपियों की गतिविधियों का रूट ट्रेस कर उन्हें दबोचा।
▪️घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उनकी तस्वीरें एवं फुटेज विभिन्न पुलिस टीमों एवं ग्रुपों मे शेयर किए गए।
▪️गिरफ्तार मुख्य आरोपी दिनेश स्वामी एक शातिर एवं पूर्व सजायाफ्ता अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में लगभग 21 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
▪️वारदात में शामिल गिरोह की Modus Operandi एवं आपराधिक नेटवर्क का गहन विश्लेषण किया गया।
▪️05 विशेष टीमों के 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने लगातार 24×7 अभियान चलाकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
▪️दिन-रात लगातार दबिश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का सफल खुलासा किया गया।
▪️प्रारंभिक अनुसंधान में दिनांक 02 व 07 जुलाई को कस्बा डीडवाना व ग्राम सीगरावट-बालिया रोड़ पर मादलिया/कंठी लूट, दो मोटरसाईकिल चोरी व एक बड़ी नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकर किया है। अन्य वारदातों के संबंध में भी गहन अनुसंधान जारी है।