Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के एक कर्मचारी का ईमेल अकाउंट हैक होने के बाद करीब 1TB डेटा लीक होने की खबर सामने आई है। एक थ्रेट एक्टर ने डार्क वेब पर ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, संवेदनशील पहचान संबंधी दस्तावेज और नेट व कॉरपोरेट बैंकिंग से जुड़े रिकॉर्ड लीक करने का दावा किया है। हालांकि, बैंक ऑफ बड़ौदा ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि उसका कोर बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और इस घटना का असर ग्राहकों के बैंक खातों या लेन-देन पर नहीं पड़ा है। बैंक ने मामले की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। बैंक ने ग्राहकों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने संभावित फिशिंग, फर्जी कॉल और केवाईसी धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे: किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन या पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध कॉल, लिंक या ईमेल से सावधान रहें। एहतियात के तौर पर नेट बैंकिंग का पासवर्ड बदल लें और अपने खाते की गतिविधियों पर नियमित नजर रखें। #BankOfBaroda #BOB #DataLeak #CyberSecurity #CyberAttack #OnlineBanking #BankingSecurity #PhishingAlert #KYCFraud #UPI #DigitalSafety #CyberCrime #IndiaNews #BreakingNews #TechNews #Alert #StaySafe #CourageReports

Ramnagar, Nainital | Jul 28, 2026

MORE NEWS