राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना लोगों को लगातार भारी पड़ रहा है. रांची में 29 दिनों के दौरान 91,209 वाहनों पर चालान किया गया है. इन वाहनों पर 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया है. सबसे अधिक बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 45,724 वाहनों पर चालान कर दिया गया है. जबकि, इसके बाद नो पार्किंग और सड़कों पर बेहतरीब तरीके से वाहन लगाने पर कुल 30732 वाहनों पर जुर्माना किया गया है. वहीं, ओवर स्पीड में 4047 चालान और रेड लाइट जंप करने पर कुल 3,796 वाहनों पर जुर्माना किया गया है. जबकि, 268 अभियोजन के लिए न्यायालय भेज दिया गया है.
Namkum, Ranchi | Aug 30, 2026