गौरवान्वित पल
ग्राम पंचायत सेंदुल की बहू व वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज न्यूली, कीर्तिनगर में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत श्रीमती बबिता थपलियाल मैठाणी जी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण, साहित्य तथा उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए "उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान 2024-25" से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 💐
यह सम्मान न केवल आपके व्यक्तिगत परिश्रम, समर्पण एवं प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि हम सभी ग्रामवासियों के लिए भी गर्व और गौरव का विषय है।
भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना है कि आपका जीवन सदैव सुख, समृद्धि एवं सफलता से परिपूर्ण रहे। आप इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और प्रेरणा की मिसाल बनकर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहें।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं!
Bavita Thapliyal