
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद 6 जुलाई 2026 को टनकपुर - नांदेड़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे I
इसके अतिरिक्त टनकपुर - पीलीभीत रेल सेवा का भी शाहजहाँपुर तक विस्तार किया जाएगा I इस अवसर पर पीलीभीत जंक्शन पर कार्यक्रम आयोजित कर इस नई रेल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें केंद्रीय मंत्री #जितिन_प्रसाद उपस्थित रहेंगे इसके अतिरिक्त वर्चुअल रूप से केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की उपस्थित रहने वाली है I इस रेल के संचालन से सिक्ख सम्प्रदाय के महाराष्ट्र स्थित पवित्र तीर्थ तख्त सचखंड हज़ूर साहिब तक यात्रा सुगम हो जाएगी I जब से जितिन प्रसाद पीलीभीत के सांसद और केंद्रीय मंत्री बने हैं तब से करीब एक दर्जन से अधिक रेल सेवाओं को स्वीकृति मिल चुकी है और संचालन भी शुरू हो गया है I भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने रेलवे जंक्शन पहुंचकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया I
#pilibhit #pilibhit_news #पीलीभीत