
एचजीसीटीए केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव-2026 की अंतिम प्रत्याशी सूची जारी
शिमला, 2 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (HGCTA) की केंद्रीय कार्यकारिणी चुनाव-2026 के लिए अंतिम प्रत्याशी सूची और चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला के प्राचार्य एवं चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. गोपाल चौहान ने यह सूची जारी की।
अध्यक्ष पद के लिए डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. अर्चना शर्मा और डॉ. बनिता कुमारी चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर और डॉ. राजेंद्र कुमार, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार और डॉ. यशपाल सिंह तोमर प्रत्याशी हैं।
महासचिव पद के लिए डॉ. स्नेह लता मेहता, डॉ. देवेंद्र चंद और डॉ. निखिल सरटा के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त सचिव-व्यावसायिक पद के लिए डॉ. सत पाल और डॉ. जय चंद प्रत्याशी हैं।
संयुक्त सचिव-अकादमिक के दो पदों के लिए करम सिंह, डॉ. रोहित, अर्श सिंह राणा और मनोज कुमार मैदान में हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. तनेन्द्र देवी, डॉ. सुरजीत कुमार और नेहा चौधरी प्रत्याशी हैं।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रचार अवधि 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगी। मतदान 3 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हिमाचल प्रदेश के सभी प्रतिभागी राजकीय महाविद्यालयों में होगा।
मतदान के बाद सीलबंद मतपत्र 14 नवंबर 2026 तक राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंचाए जाएंगे। मतगणना और परिणाम 15 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में घोषित किए जाएंगे।