
खाना पूर्ति की जांच से परेशान जनता
हरदोई । जनपद के विकास खण्ड मल्लावां के ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार को निर्भीक होकर प्रधान तथा सचिव द्वारा अंजाम दिये जाने के तरीकों के तरफ शासन का ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं जिसमें प्रधान व सचिव के द्वारा सिर्फ कागजों पर इंटर लॉकिंग दिखाकर लाखों रुपयों बंदर बांट किया गया है पर अफ़सोस की बात यह हैं कि जिलों के सक्षम अधिकारी हमेशा इनके भ्रष्टाचार को नज़र अंदाज करने का कार्य करते हैं जिसके वजह से ग्रामसभाओं के विकास का सारा धन सभी के मिलीभगत से लूट लिया जाता हैं तथा गांवों का विकास सम्भव नहीं हो पाता
हम बात कर रहे हैं हरदोई जिले के विकास खंड मल्लावां की ग्राम सभा तेजीपुर की जहां पर विकास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जहां पूर्व प्रधान के द्वारा खड़ंजा लगवाया गया था और आज भी वही लगा हुआ है लेकिन वर्तमान प्रधान के द्वारा इंटर लॉकिंग दिखाकर पैसा भी निकाला जा चुका है यहां पर विकास सिर्फ कागजों पर हुआ है ।
यहां पर अदम गोंडवी जी की गजल की यह पंक्तियां बिल्कुल फिट बैठती है
तुम्हारी फ़ाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है
मगर ये आँकड़ें झूठे हैं ये दावा किताबी है
शिकायतकर्ताओं द्वारा अधिकारियों की जांच प्रक्रिया पर उठाए गए आरोपों के बारे में है। कई शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि मैने कुल 18 शिकायतों को लेकर जांच की मांग की थी लेकिन अधिकारियो के द्वारा केवल 4 ही शिकायतों का निरीक्षण किया और बाकी का मौके पर निरीक्षण किए बिना ही निकल गए, जिससे जांच की विश्वसनीयता पर सवाल उठना लाजमी है और जब पत्रकारों के द्वारा इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उनके सवालों से बचते हुए नजर आए जांच अधिकारी
ग्रामीणों ने मांग की है कि हर शिकायत की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए और यदि कोई अधिकारी गलत रिपोर्ट बनाता है तो उसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। जनता गांव का विकास चाहती है न कि केवल फाइलों में निस्तारण।
Sadar, Lucknow | Jul 11, 2026