*राजापुर स्थित यमुना नदी के प्रसिद्ध तुलसी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु फ्लोटिंग बैरियर की स्थापना।*
महाकवि तुलसीदास जी की जन्मस्थली राजापुर में आने वाले तीर्थ यात्रियों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा की सर्वोच्च प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुये यमुना नदी के तुलसीघाट राजापुर पर विनियमित क्षेत्र राजापुर की अवस्थापना निधि से रु० 16.25 लाख की लागत से फ्लोटिंग बैरियर की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। फ्लोटिंग बैरियर की स्थापना से घाट के गहरे जल क्षेत्र में श्रद्धालुओं द्वारा अन्जाने प्रवेश को नियंत्रित करने तथा जल सम्बन्धी दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम में सहायता मिलेगी। तीर्थ यात्रियो एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुगम बनाने एवं विशेषकर धार्मिक पर्वो पर किये जाने वाले स्नान में सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
Mau, Chitrakoot | Aug 25, 2026