
कल अपने गृह क्षेत्र ब्रह्मपुर पहुंचेंगी नवनियुक्त डीएसपी सीमा कुमारी, स्वागत की तैयारियां पूरी
कुशेश्वरस्थान, दरभंगा।70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर डीएसपी बनीं कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा कुमारी कल अपने गृह क्षेत्र ब्रह्मपुर पंचायत पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, डीएसपी सीमा कुमारी कल दोपहर लगभग 12 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेंगी। उनके स्वागत के लिए स्थानीय लोगों, युवाओं एवं शुभचिंतकों द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सीमा कुमारी ने अपनी मेहनत, लगन और सेल्फ स्टडी के बल पर जो सफलता हासिल की है, वह पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कपड़ा व्यवसायी परमेश्वर साह एवं गृहणी शीला देवी की पुत्री सीमा कुमारी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 116वां रैंक हासिल कर डीएसपी पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कुशेश्वरस्थान क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
सीमा कुमारी के स्वागत को लेकर ब्रह्मपुर पंचायत सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। लोग अपनी होनहार बेटी का सम्मान करने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए उत्सुक हैं।
हमारी सोच न्यूज़ नेटवर्क की ओर से डीएसपी सीमा कुमारी का उनके गृह क्षेत्र में हार्दिक स्वागत एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।#DSPSeemaKumari #Brahmpur #Kusheshwarsthan #BPSC70th #WelcomeDSP #Darbhanga #HamariSochNewsNetwork #PrideOfKusheshwarsthan