मऊगंज कस्बे में मिली 14-15 वर्षीय मूक-बधिर बालिका, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील
मऊगंज कस्बे में आज मंगलवार को करीब 14 से 15 वर्ष की एक बालिका मिली है। बालिका बोल नहीं पा रही है और अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है। फिलहाल बालिका को मऊगंज थाना में सुरक्षित रखा गया है।पुलिस द्वारा बालिका की पहचान और उसके परिजनों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बालिका को पहचानता है या उसके परिवार के संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तत्काल मऊगंज थाना पुलिस को सूचना दें, ताकि बालिका को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।
यदि आप इस बालिका को पहचानते हैं, तो मऊगंज थाना पुलिस से तुरंत संपर्क करें।
Mauganj, Rewa | Sep 1, 2026