एआई हैकाथॉन के लिए चौ. सुघर सिंह महाविद्यालय बना इटावा का नोडल केंद्र
22 जुलाई तक होंगे पंजीकरण, विद्यार्थियों से भागीदारी की अपील
जसवंतनगर। सीएसजेएमयू, कानपुर एवं आईबीएम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "सीएसजेएमयू-आईबीएम बीओबी हैक्स-2026" को लेकर गुरुवार को चौ. सुघर सिंह महाविद्यालय में बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि इटावा जनपद के लिए महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय के निदेशक विकास परिषद राजेश कुमार द्विवेदी एवं इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक आलोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में तकनीकी व गैर-तकनीकी दोनों संकायों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण 22 जुलाई तक होंगे। जोनल प्रतियोगिता 25 से 31 जुलाई तथा ग्रैंड फिनाले 12 व 13 अगस्त को कानपुर में होगा। बैठक में चेयरमैन डॉ. बृजेश चंद्र यादव, प्रबंध निदेशक अनुज (मोंटी) यादव सहित शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।