#रामनगर प्रखंड के तीन पंचायतों में प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
इस दौरान सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों, प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया। अधिकारियों ने लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। प्रशासन ने प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।
#NewsWave
#ramnagarbihar
#ramnagarnews
#Ramnagar
#ramnagarsdpo
#BettiahDM
#SahyogShivir