Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी आयोजित, युवाओं को किया सम्मानित हनुमानगढ़, 3 जून। माय भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा जिला साइकिलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में बाबा सोमारनाथ युवा मंडल द्वारा संचालित स्वर्गीय दीपक सामरिया खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र में आज विश्व साइकिल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संगोष्ठी एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी श्रीमती प्रीति थीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान साइकिलिंग एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मदनलाल सुथार ने की। कार्यक्रम में सशक्त नारी संस्थान की संयोजक शिवानी स्वामी, जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य एवं क्रेटा भारती के जिला संयोजक दलीप वर्मा तथा कोच रवनीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक कोच सुनील सामरिया ने बताया कि विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं द्वारा महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर लाल चौक, कलेक्ट्रेट, जिला परिषद एवं करनी चौक तक भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने "स्वस्थ शरीर-स्वस्थ भारत", "साइकिल अपनाओ-पर्यावरण बचाओ" जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से जनजागरण किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति ने कहा कि साइकिल न केवल एक सुलभ और किफायती परिवहन का साधन है, बल्कि यह बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल चलाने और फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में मदनलाल सुथार ने कहा कि साइकिलिंग एक ऐसा खेल और व्यायाम है जो व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। विशिष्ट अतिथि शिवानी स्वामी ने कहा कि साइकिलिंग महिलाओं और युवतियों के लिए भी आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को खेल एवं फिटनेस गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा दी। क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक दलीप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व साइकिल दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से साइकिल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह, विजय मोयल सहित युवा मंडल के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

MORE NEWS

#सर्च_अभियान: जिला पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान।

खोजी कुत्तो और ड्रोन कैमरों की मदद से चलाया सर्च ऑपरेशन।

टिब्बी के गांव गुड़िया में पुलिस ने 200 पुलिसकर्मियों की 10 अलग-अलग टीम गठित कर चिन्हित स्थानों पर दी दबिश ।

@IgpBikaner 
@PoliceRajasthan 
#Hanumangarh https://t.co/yQ8h5wewBg

#सर्च_अभियान: जिला पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान। खोजी कुत्तो और ड्रोन कैमरों की मदद से चलाया सर्च ऑपरेशन। टिब्बी के गांव गुड़िया में पुलिस ने 200 पुलिसकर्मियों की 10 अलग-अलग टीम गठित कर चिन्हित स्थानों पर दी दबिश । @IgpBikaner @PoliceRajasthan #Hanumangarh https://t.co/yQ8h5wewBg

Hanumangarh, Rajasthan | Jun 12, 2026

#सर्च_अभियान: जिला पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान।

खोजी कुत्तो और ड्रोन कैमरों की मदद से चलाया सर्च ऑपरेशन।

टिब्बी के गांव गुड़िया में पुलिस ने 200 पुलिसकर्मियों की 10 अलग-अलग टीम गठित कर चिन्हित स्थानों पर दी दबिश ।

@IgpBikaner 
@PoliceRajasthan 
#Hanumangarh https://t.co/HHjfQMdMqZ

#सर्च_अभियान: जिला पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान। खोजी कुत्तो और ड्रोन कैमरों की मदद से चलाया सर्च ऑपरेशन। टिब्बी के गांव गुड़िया में पुलिस ने 200 पुलिसकर्मियों की 10 अलग-अलग टीम गठित कर चिन्हित स्थानों पर दी दबिश । @IgpBikaner @PoliceRajasthan #Hanumangarh https://t.co/HHjfQMdMqZ

Hanumangarh, Rajasthan | Jun 12, 2026

हनुमानगढ़ मे बादल छाने से गर्मी मे मिली राहत #surthgathnews #hamumangarhnews #indianthif #ajtknews #RajasthanNew #BoltaHindustan #hanumangarhnews #gangangarnews #rain #rainday

हनुमानगढ़ मे बादल छाने से गर्मी मे मिली राहत #surthgathnews #hamumangarhnews #indianthif #ajtknews #RajasthanNew #BoltaHindustan #hanumangarhnews #gangangarnews #rain #rainday

Hanumangarh, Hanumangarh | Jun 11, 2026