बधाई हो… भारत की एक और बेटी का गोल्ड पर निशाना, नीरू ने एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता, महिलाओं के इवेंट में पहली भारतीय विजेता, अब भारत के 5 गोल्ड समेत 47 पदक हुए…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को एशियन गेम्स के महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वे इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। वे पहले स्थान पर रहीं। चीन की सन यूनोंग (26 अंक) दूसरे और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक (21 अंक) तीसरे नंबर पर रहीं।
भारतीय महिला टीम ने 328 अंक लेकर ट्रैप इवेंट में सिल्वर जीता। टीम में नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर शामिल रहीं। इस इवेंट में चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड और कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता।
#AsianGames2026 #neerudhandha