#दतिया विधानसभा क्षेत्र -22 उपनिर्वाचन-2026 के तहत आज मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग समिति (एमसीएमसी) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
मास्टर ट्रेनर श्री मनोज द्विवेदी ने पीपीटी के माध्यम से समिति की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों तथा पेड न्यूज़ की पहचान एवं सामान्य समाचार से उसके अंतर की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरभि जैन, सहायक संचालक जनसंपर्क एवं सदस्य सचिव सुश्री निहारिका मीना, सदस्य श्री संजय तिवारी सहित समिति एवं निगरानी दल के सदस्य उपस्थित रहे।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#datia #MadhyaPradesh #ByElectiondatia