बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 से 31 जुलाई 2026 तक शहर के विभिन्न वार्डों में वार्डवार शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविरों में बिजली बिल सुधार, गलत रीडिंग, अधिक बिल की शिकायत, नाम एवं उपभोक्ता विवरण संशोधन, बकाया राशि की जानकारी, लंबित प्रकरणों का निराकरण सहित विभिन्न विद्युत सेवाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।
साथ ही प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप, ऑनलाइन पंजीयन, सब्सिडी, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं।
#Chhattisgarh #BijliVibhag #PMSuryaGhar #SolarEnergy #FreeElectricity #ElectricityConsumers #JanSeva