
अस्पतालों की व्यवस्था पर डीएम की सख्ती, दवा से डॉक्टरों की उपस्थिति तक हुई समीक्षा
🏥 रोहतास में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक कर जिले के अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, डायलिसिस सेवा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और आयुष्मान भारत योजना की स्थिति की समीक्षा की।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पतालों में जरूरी दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए और स्टॉक की नियमित निगरानी की जाए। साथ ही डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मरीजों को इलाज के लिए परेशानी न हो।
🤰 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
💳 आयुष्मान भारत योजना का अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ दिलाने और अस्पतालों में प्रक्रिया को सुचारु रखने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने अस्पतालों की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग कर कमियों को तत्काल दूर करने को कहा।
#Rohtas #Sasaram #HealthDepartment #DMRohtas #HealthServices #AyushmanBharat #Bihar
Sasaram, Rohtas | Aug 24, 2026