रानीवाड़ा रोड पर देर रात द*र्दनाक सड़क हादसा
सरनाऊ-सांकड़ के बीच कैंपर ने स्कूटी सवारों को कु*चला, एक युवक की मौ*त, दूसरा गंभीर घायल..
रानीवाड़ा रोड पर सरनाऊ के पास देर रात हुए द*र्दनाक सड़क हादसे में कैंपर चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में भेराराम पुत्र गंगाराम जाणी, निवासी राजीव नगर की मौ*त हो गई, जबकि अशोक पुत्र भगवाना राम मांजू, निवासी दाता गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अशोक को उपचार के लिए सांचौर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृ*तक भेराराम का शव सांचौर मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कैंपर वाहन नंबर: RJ 04 GB 8829