क्या अब जिला बनेगा पकड़ीदयाल? हजारों लोगों ने सड़क पर उतर कर भरी हुंकार!
आज पकड़ीदयाल में एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। पकड़ीदयाल को जिला बनाने की मांग को लेकर 'जिला निर्माण संघर्ष समिति' के नेतृत्व में हजारों लोगों ने एक विशाल पैदल मार्च निकाला।
📍 क्या हुआ आज?
सुबह से ही अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से लोगों का हुजूम जुटने लगा था। देखते ही देखते ब्रह्मस्थान का इलाका एक विशाल जनसैलाब में तब्दील हो गया। हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं, युवाओं और हर वर्ग के लोगों ने बैंक रोड और नेहरू चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक पैदल मार्च किया और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। लोगों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला!
आपकी क्या राय है?
क्या आपको भी लगता है कि पकड़ीदयाल के विकास के लिए इसे जल्द से जल्द पूर्ण जिला घोषित कर देना चाहिए? अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं! 👇
#MotihariNews #BiharNews #PakridayalNews #DistrictDemand #PublicProtest