☑️पौराणिक आख्यान और लोक-भक्ति के रंगों से सजेगा ‘श्रीकृष्ण पर्व’
☑️पाली में 4 सितंबर को होगी श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियां
☑️ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, उनकी लीलाओं और भक्ति परंपरा को कला के विविध माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन, उमरिया के सहयोग से ‘श्रीकृष्ण पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक संध्या 4 सितम्बर, 2026 को सायं 7 बजे से मां बिरासिनी क्रिकेट स्टेडियम, पाली (उमरिया) में आयोजित होगी। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण आख्यान पर आधारित नृत्य, नाट्य और भक्ति गायन की प्रस्तुतियां होंगी।
☑️ संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि ‘श्रीकृष्ण पर्व’ के अंतर्गत मथुरा प्रवेश प्रसंग को नृत्य-नाटिका के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया