महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप, कालूबथान ओपी में शिकायत
निरसा। कालूबथान ओपी क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही पप्पू सूत्रधर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में महिला ने कालूबथान ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार बुधवार की संध्या महिला शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान पप्पू सूत्रधर द्वारा उसके साथ छेड़खानी किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद महिला ने कालूबथान ओपी पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी।
महिला का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद उसे अब तक प्राथमिकी (एफआईआर) की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है। साथ ही उसने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद आरोपी पक्ष की ओर से उसे धमकियां दी जा रही हैं।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
इस मामले को लेकर कालुबथान ओपी प्रभारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और अग्रतर कारवाई की जा रही हैं। News Nirsa