Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

औरंगाबाद में रफ्तार का कहर..स्कार्पियो चालक की लापरवाही से एटीएम गार्ड की मौत, परिवार में मचा कोहराम। औरंगाबाद जिले के रफीगंज शहर के कलाली मोड़ के समीप बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के लोहरा पंचायत अंतर्गत भटकुरहा गांव निवासी विश्वनाथ यादव के 37 वर्षीय पुत्र उमेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उमेश यादव पिछले करीब 10 वर्षों से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रफीगंज मुख्य शाखा के एटीएम में गार्ड के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में वह रफीगंज में आरबीआर उच्च विद्यालय के समीप अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी सरीता देवी और दो पुत्र नीरज कुमार एवं धीरज कुमार हैं। बताया जाता है कि बुधवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी समाप्त कर वह अपने आवास पहुंचे थे। इसके बाद किसी आवश्यक कार्य से बाइक से कासमा-शिवगंज पथ स्थित बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कासमा मोड़-कलाली रोड स्थित एक होटल के समीप खड़ी एक स्कार्पियो अचानक दाहिनी ओर मुड़ गई, जिससे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि उमेश यादव कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. ए.के. केशरी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। उमेश यादव छह भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता किसान हैं। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी शंभू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दुर्घटना की घटना कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने स्कार्पियो वाहन की पहचान BR01JX6701 के रूप में की है और चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। अस्पताल पहुंचकर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. संजय यादव, जिला परिषद सदस्य शंकर यदुवेंदु, पूर्व जिला परिषद सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, कांग्रेस नेता तुलसी यादव, सिद्धि यादव, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, जदयू नेता कौशल कुमार चंद्रवंशी, राजद प्रखंड अध्यक्ष विक्की यादव, चौबड़ा पैक्स अध्यक्ष उमेश यादव तथा केराप पैक्स अध्यक्ष बसंत यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन से दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मृतक की पत्नी सरीता देवी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। #Rafiganj #RafiganjNewsChannel

Rafiganj, Aurangabad | Jun 13, 2026

MORE NEWS

घूरा सागर की अंशु कुमारी ने NEET में हासिल की 24,259वीं रैंक, 569 अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

#Bharatcrimelivenews 
#NEET2026 #NEETResult #Nabinagar #AurangabadNews #BiharGirls #TeacherFamily #SuccessStory #MedicalStudent #BiharNews

घूरा सागर की अंशु कुमारी ने NEET में हासिल की 24,259वीं रैंक, 569 अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान #Bharatcrimelivenews #NEET2026 #NEETResult #Nabinagar #AurangabadNews #BiharGirls #TeacherFamily #SuccessStory #MedicalStudent #BiharNews

Rafiganj, Aurangabad | Jul 18, 2026

घर से निकली 18 वर्षीय युवती लापता, परिजन परेशान; खोजबीन में जुटा परिवार
नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती घर से किसी काम के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन बेहद चिंतित हैं।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाना में सूचना देकर युवती की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नवीनगर थाना या उसके परिवार को सूचित करें।
#Bharatcrimelivenews 
 #HuchNews #Nabinagar #Aurangabad #MissingGirl #BreakingNews #BiharNews #AurangabadNews #Police #LatestNews #Bihar #HindiNews

घर से निकली 18 वर्षीय युवती लापता, परिजन परेशान; खोजबीन में जुटा परिवार नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती घर से किसी काम के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन बेहद चिंतित हैं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाना में सूचना देकर युवती की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नवीनगर थाना या उसके परिवार को सूचित करें। #Bharatcrimelivenews #HuchNews #Nabinagar #Aurangabad #MissingGirl #BreakingNews #BiharNews #AurangabadNews #Police #LatestNews #Bihar #HindiNews

Rafiganj, Aurangabad | Jul 18, 2026

गुलाब बिगहा में विधुत स्पर्शाघात से एक भैंस की मौ*त, ग्रामीण बचे बाल बाल।
#Bharatcrimelivenews 
#BreakingNews #Aurangabad #Madanpur #GulabBigha #ElectricShock #BiharNews #VillageNews #Compensation #AnimalDeath #AurangabadPolice #Bihar #मदनपुर
#गुलाबबिगहा #करंट #बिजली_विभाग #भैंस_की_मौत
#मुआवजा
#औरंगाबाद
#ब्रेकिंग_न्यूज

गुलाब बिगहा में विधुत स्पर्शाघात से एक भैंस की मौ*त, ग्रामीण बचे बाल बाल। #Bharatcrimelivenews #BreakingNews #Aurangabad #Madanpur #GulabBigha #ElectricShock #BiharNews #VillageNews #Compensation #AnimalDeath #AurangabadPolice #Bihar #मदनपुर #गुलाबबिगहा #करंट #बिजली_विभाग #भैंस_की_मौत #मुआवजा #औरंगाबाद #ब्रेकिंग_न्यूज

Rafiganj, Aurangabad | Jul 18, 2026