☑️ई-टोकन जनरेट करने हेतु 15 रूपये का शुल्क निर्धारित
☑️उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि ई विकास प्रणाली प्रणाली अंतर्गत किसानो को खाद लेने हेतु ऑनलाइन ई-टोकन जनरेट कराना अनिवार्य है। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ई-टोकन जनरेट करने के लिए अधिकतम 15 रू0 का शुल्क निर्धारित किया गया है। जिले के समस्त एमपी ऑनलाइन एवं कियोस्क संचालकों से कहा गया है कि वे कृषकों को ई टोकन जनरेट करने हेतु प्रति टोकन 15 रूपये का सेवा शुल्क लेंगे । कोई भी कियोस्क या एमपी ऑनलाइन संचालक कृषकों से इस निर्धारित शुल्क (15रू) से अधिक राशि की मांग नहीं करेगा।
☑️ यदि किसी कियोस्क या एमपी ऑनलाइन संचालक द्वारा कृषकों से निर्धारित से अधिक राशि वसूलने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसानो से भी कहा गया है कि वे निर्धारित शुल्क ही दें ।
@cmmadhyapradesh
@minmpkrishi
@jansamparkmp
#उमरिया