
शहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू से जानलेवा हमला मामले में दूसरा मुख्य आरोपी धरा, भेजा जेल की सलाखों के पीछे।
Aonenews अरविन्द बक्शी
पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पलवल पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अरुण उर्फ अन्नू निवासी नजदीक नाला रामनगर थाना कैंप पलवल के रूप में हुई है।
थाना शहर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र राणा ने बताया कि
दिनांक 17 दिसंबर 2025 को पीड़ित दीपक निवासी गांव सिकंदपुर के साथ बस अड्डा चौक पलवल पर दो व्यक्तियों ने मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के माथे पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए थे। डॉक्टर की राय के अनुसार पीड़ित को लगी चोट खतरनाक थी।
इस मामले में पहले ही एक आरोपी जतिन उर्फ जीतन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी अरुण उर्फ अन्नू निवासी नजदीक नाला, राम नगर, थाना कैंप, पलवल को भी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
#palwalpolice
#faridabadpolice
#haryanapolice