
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
➡️ जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
➡️ गश्त के दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक चेकिंग की गई।
➡️ पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 को देने हेतु जागरूक किया गया।
➡️ साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
👉 जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है।