Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

पंचायतों में देने होंगे पक्के मकान वालों को होल्डिंग टैक्स, यह बर्दाश्त नहीं--राजद नेता नवनीत कुमार झा रोजगार न मिलने के कारण किसी तरह जीवन गुजर बसर करने वाले पंचायत के लोगों को होल्डिंग टैक्स लेने का फैसला अब बर्दाश्त से बाहर --युवा नेता नवनीत झा भारतवर्ष लाइव ____________________________________________ शिवहर-- बिहार सरकार सारे हद पार कर रही है। पंचायत के गांव में रहने वाले जो पक्का मकान बन चुके हैं उससे होल्डिंग टैक्स के लेने के फैसले से आहत समाजसेवी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता नवनीत कुमार झा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिहार सरकार इतना गिर चुकी है कि अब गरीब जनता से होल्डिंग टैक्स लेने का योजना बनाई है। युवा नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि गांव के गरीब जनता से बिहार की ग्राम पंचायत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने जो बड़ा कदम उठाया है इससे आम जनता त्राहिमाम होगी। अभी पंचायत में खाने-खाने का मोहताज लोग कर्ज लेकर पक्का मकान बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं, उससे होल्डिंग टैक्स लेना कहीं से उचित नहीं है। बिहार सरकार ने पंचायतों में पेशा (कारोबार) करने वाले, व्यापार एवं उद्योग पर भी शुल्क लगाने का फैसला लिया है। क्या महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में 10 हजार रुपए देने का यह इतना बड़ा दंड है। सरकार जनता से पैसा वसुलने को लेकर दो-तीन पहिया वाहनों पर एक प्रतिशत रोड टैक्स भी बढ़ा दिया है। वही व्यवसायिक वाहनों के व्यापार कर में चार गुना बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवहर नवनीत कुमार झा ने स्पष्ट किया है कि केंद्र और बिहार की सरकार मिलकर बिहार की जनता से कर वसूलकर सरकार का खजाना जो खाली है उसको भरना चाहती है। जनता के हालात से केंद्र एवं बिहार सरकार को कोई मतलब नहीं है। हमारी पार्टी इस फैसले का विरोध कर रही है।

Tariani Chowk, Sheohar | Jul 16, 2026

MORE NEWS