
रेसा पी ने किया शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का अभिनंदन
चूरूः डाइट में रविवार को रेसा-पी की ओर से शिक्षा विभाग के वरिष्ठ व सेवानिवृत्त अधिकारियों का मार्ल्यापण कर, साफा पहनाकर व प्रतीक-चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेसा पी के जिलाध्यक्ष रामकुमार खीचड़ ने की। इस अवसर पर खीचड़ ने आगंतुक अतिथियों व प्राचार्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बीदासर सीबीईओ किशनलाल गहनोलिया, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. बालकृष्ण कौशिक, डाइट प्राचार्य देवकरण तेतरवाल, बाड़मेर सीबीईओ हरबंशलाल जानू, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी नंदलाल गोदारा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ तथा प्राचार्य रामनिवास पूनिया का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने प्रशासनिक व शैक्षिक अनुभव साझा करते हुए प्राचार्यों का मार्गदर्शन किया। रेसा पी के प्रदेश संरक्षक प्रमोद मिश्रा ने संगठन की उपलब्धियों व भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिप्रसाद टाक, बृजेंद्र दाधीच, डॉ. कमल शर्मा, सुनील श्योराण, संजय शर्मा, गिरधारीलाल स्वामी, सुरेश साकोलिया, हनुमान प्रसाद, प्रेमसिंह इंदा, नंदलाल, गिरधारी सिंह, दिनेश बरबड़, रूपाराम मेव, जीवण सैनी, सूर्यकांत शर्मा सहित जिलेभर से रेसा पी प्राचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सावंत राम व उप प्राचार्य रमेश पूनिया ने किया।#resap #abinandan
#follower #nonfollowers #followerseveryone
Churu, Churu | Jul 27, 2026