Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

सफलता की कहानी: तारबंदी योजना से रामदयाल को मिली राहत, फसल सुरक्षा हुई मजबूत भरतपुर, 12 जून। राज्य सरकार द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविरों के अंतर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत बरखेड़ा में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में किसान रामदयाल पुत्र सौदान सिंह निवासी झामरी को तारबंदी योजना का लाभ मिला, जिससे उनके खेत की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। रामदयाल ने कृषि विभाग की तारबंदी योजना के लिए आवेदन किया था। कृषि पर्यवेक्षक थानसिंह ने उन्हें ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी देकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान रामदयाल ने अपनी समस्या उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल के समक्ष रखी। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाई और लाभार्थी को तारबंदी योजना के तहत सहायता राशि स्वीकृत कर लाभान्वित किया। तारबंदी होने से रामदयाल की फसल आवारा पशुओं से सुरक्षित रहेगी, जिससे फसल नुकसान में कमी आएगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। पशुपालन एवं कृषि दोनों क्षेत्रों में उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही वे अन्य किसानों को भी इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। रामदयाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं।

Weir, Bharatpur | Jun 12, 2026

MORE NEWS

सफलता की कहानी: तारबंदी योजना से रामदयाल को मिली राहत, फसल सुरक्षा हुई मजबूत भरतपुर, 12 जून। राज्य सरकार द्वारा आयोजित जनकल्याण शिविरों के अंतर्गत संचालित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत बरखेड़ा में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में किसान रामदयाल पुत्र सौदान सिंह निवासी झामरी को तारबंदी योजना का लाभ मिला, जिससे उनके खेत की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। रामदयाल ने कृषि विभाग की तारबंदी योजना के लिए आवेदन किया था। कृषि पर्यवेक्षक थानसिंह ने उन्हें ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी देकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान रामदयाल ने अपनी समस्या उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल के समक्ष रखी। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाई और लाभार्थी को तारबंदी योजना के तहत सहायता राशि स्वीकृत कर लाभान्वित किया। तारबंदी होने से रामदयाल की फसल आवारा पशुओं से सुरक्षित रहेगी, जिससे फसल नुकसान में कमी आएगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। पशुपालन एवं कृषि दोनों क्षेत्रों में उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही वे अन्य किसानों को भी इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। रामदयाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। - Weir News