
मोतिहारी ब्रेकिंग: छतौनी चौक को जाम से मुक्ति दिलाने खुद सड़क पर उतरे अधिकारी; 1100 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस, मरीन ड्राइव पर भी बड़ा फैसला!
मोतिहारी: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के ठीक बाद प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में दिख रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी (DM) सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने भारी पुलिस बल और अधिकारियों की टीम के साथ छतौनी चौक और उसके आसपास के इलाकों का औचक स्थल निरीक्षण किया।
डीएम ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन होगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या नियमों को ठेंगा दिखाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा!
मेनरोड पर पार्किंग बैन: छतौनी चौक और मेनरोड पर ऑटो रिक्शा या किसी भी छोटे वाहन की अवैध पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश। सदर एसडीओ और डीएसपी को खुद लगातार क्षेत्र का दौरा करने को कहा गया है।
अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं 🚧: पूरे जिले में सड़कों को कब्जा-मुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है। एनएच डिवीजन कोटवा, मोतिहारी और चकिया मिलाकर 1100 से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाया जा चुका है!
सड़क के गड्ढे तुरंत भरने का अल्टीमेटम: एनएचएआई (NHAI) को निर्माणाधीन पुल के पास सर्विस रोड को जल्द से जल्द चलने लायक (मोटरेबल) बनाने और सभी गड्ढों को तुरंत ठीक करने की सख्त हिदायत दी गई है।
मरीन ड्राइव पर स्पीड ब्रेकर 🛑: मोतीझील मरीन ड्राइव से जुड़ने वाली शहर की संवेदनशील गलियों के मुहाने पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाने का आदेश आरसीडी को दिया गया है।
सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 'राहवीरों' की सूची सभी थानों से मांगी गई है। ऐसे नेक दिल लोगों को आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मुख्य समारोह में जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।