Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

छात्रों की बात-छात्रों के साथ। परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मांगे सुझाव झारखंड सरकार ने परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए ‘छात्रों की बात-छात्रों के साथ’ अभियान शुरू किया है। सरकार ने राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और छात्र-छात्राओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव मांगे हैं। • परीक्षा प्रणाली की कमियों और समस्याओं की जानकारी साझा करने की अपील। • बेहतर व्यवस्था और नए समाधान के सुझाव देने का आग्रह। • छात्रों के अनुभव और समस्याओं पर भी सुझाव मांगे गए। • प्राप्त सुझावों का विशेषज्ञों द्वारा अध्ययन और परीक्षण किया जाएगा। • संभव सुझावों को नियमों एवं संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप तय समय-सीमा में लागू करने का प्रयास होगा। • सुझाव देने के लिए पोर्टल samvad.jharkhand.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि परीक्षा सुधार केवल व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के विश्वास और लाखों परिवारों के सपनों से जुड़ा विषय है। #Jharkhand #Students #ExamReform #StudentVoice #JPSC #JSSC #Dumka #SanthalParganaKhabar

Jharkhand, India | Aug 9, 2026