
*#BREAKINGNEWS: औरंगाबाद में सीएम सम्राट चौधरी का बलीगांव कार्यक्रम बारिश के कारण टला। रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह ने दी जानकारी, नई तारीख बाद में घोषित होगी।
औरंगाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण औरंगाबाद जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रस्तावित कार्यक्रम टल गया है।
रफीगंज विधानसभा के बलीगांव में 9 जुलाई को होने वाला सीएम का कार्यक्रम मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह ने दी।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से औरंगाबाद की मौसम स्थिति की रिपोर्ट के बाद यात्रा को टालने का फैसला लिया है। कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
*मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट*
मौसम विभाग ने औरंगाबाद और आसपास के जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है। बड़े कार्यक्रम के आयोजन में दिक्कतें आ रही थीं। कार्यक्रम की नई तारीख मौसम सामान्य होने के बाद घोषित की जाएगी।
#Aurangabad #SamratChoudhary #Rafiganj #BiharWeather #RainAlert #PramodSingh