Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा एवं समकक्ष परीक्षाओं के पूर्व प्रशिक्षण के लिये 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित =========================================================== संचालक, राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भोपाल द्वारा आगामी 01 सितम्बर 2026 से राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2027 एवं अन्य समकक्ष परीक्षाओं के लिए 06 माह की अवधि का आवासीय प्रशिक्षण भोपाल में प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके लिए छिन्दवाड़ा जिले से पिछड़ा वर्ग के 100 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 20 पात्र प्रशिक्षणार्थियों के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। पात्र आवेदकों से 10 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य नियम एवं शर्तें विभागीय वेबसाइट www.bcwelfare.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। आवेदक के अभिभावक/पालक अथवा स्वयं की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय क्रीमीलेयर की सीमा ₹8.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदक के पास मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा की न्यूनतम अर्हताएं होना आवश्यक है तथा राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग छिन्दवाड़ा ने बताया कि आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी तथा शासन द्वारा घोषित पिछड़ा वर्ग अथवा अल्पसंख्यक वर्ग का सदस्य होना चाहिए। पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र केवल अधिकृत राजस्व अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ ही मान्य होगा। आय प्रमाण पत्र स्वयं की घोषणा के आधार पर मान्य किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को नियमानुसार छात्रावास में आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। आवेदकों को ₹500 कॉशन मनी जमा करना अनिवार्य होगा, जो प्रशिक्षण समाप्ति पर रसीद प्रस्तुत करने पर वापस कर दी जाएगी। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। चयनित आवेदकों की सूचना विभाग द्वारा वेबसाइट एवं मोबाइल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त अथवा अपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण केन्द्र तक आने-जाने का किराया एवं अन्य व्यय आवेदक को स्वयं वहन करना होगा। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र कार्यालय संचालक, राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र (पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण), पुलिस रेडियो मुख्यालय के सामने, भदभदा रोड, भोपाल – 462003 के पते पर अथवा ई-मेल: dir.setc@mp.gov.in के माध्यम से 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में अनिवार्य रूप से पहुँच जाना चाहिए।

MORE NEWS

पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न, सेवा, सहभागिता और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश
===================================

म.प्र. जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, यातायात थाना प्रभारी श्री लोहित शेन्डे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पर्यावरणविद् श्री विनोद तिवारी, समाजसेवी श्री श्यामल राव, डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, एडवोकेट श्री मुकेश दीक्षित, श्री संजय साहू, श्री संदीप अग्निहोत्री, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्री आशीष साहू, श्रीमती सोनम सहित नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम-नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।
       कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने स्वैच्छिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज एवं देश के विकास में युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाजहित के कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
      समाजसेवी श्री विनोद तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक स्वैच्छिकता पर्व मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत परिषद के नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न जनजागरूकता एवं सेवा गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में यह बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
      यातायात थाना प्रभारी श्री लोहित शेन्डे ने नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित जनों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। एडवोकेट श्री मुकेश दीक्षित ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण की विस्तृत जानकारी दी। समाजसेवी श्री श्यामल राव ने परिषद द्वारा संचालित सर्पदंश जागरूकता अभियान के तहत सर्पदंश से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी साझा की।
      कार्यक्रम में श्री संजय साहू, श्रीमती सोनम अहरवार एवं श्रीमती तृप्ति सिंह ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, स्वैच्छिकता पर्व तथा नवांकुर सखी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इन अभियानों में जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती तृप्ति सिंह ने किया। कार्यकम में ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Jansampark Madhya Pradesh

पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न, सेवा, सहभागिता और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश =================================== म.प्र. जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, यातायात थाना प्रभारी श्री लोहित शेन्डे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पर्यावरणविद् श्री विनोद तिवारी, समाजसेवी श्री श्यामल राव, डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, एडवोकेट श्री मुकेश दीक्षित, श्री संजय साहू, श्री संदीप अग्निहोत्री, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्री आशीष साहू, श्रीमती सोनम सहित नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम-नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने स्वैच्छिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज एवं देश के विकास में युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाजहित के कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। समाजसेवी श्री विनोद तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक स्वैच्छिकता पर्व मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत परिषद के नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न जनजागरूकता एवं सेवा गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में यह बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यातायात थाना प्रभारी श्री लोहित शेन्डे ने नशा मुक्ति अभियान के तहत उपस्थित जनों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। एडवोकेट श्री मुकेश दीक्षित ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण की विस्तृत जानकारी दी। समाजसेवी श्री श्यामल राव ने परिषद द्वारा संचालित सर्पदंश जागरूकता अभियान के तहत सर्पदंश से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में श्री संजय साहू, श्रीमती सोनम अहरवार एवं श्रीमती तृप्ति सिंह ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, स्वैच्छिकता पर्व तथा नवांकुर सखी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इन अभियानों में जनसहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। आभार प्रदर्शन श्रीमती तृप्ति सिंह ने किया। कार्यकम में ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

ग्राम चितलभाटा में सर्पदंश जनजागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित, ग्रामीणों को किया गया जागरूक
===================================

म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में सर्पदंश से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जिले के विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत टेकाढ़ाना के ग्राम चितलभाटा में आज सर्पदंश जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के समन्वय, जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, जनपद पंचायत जुन्नारदेव की सीईओ सुश्री रश्मि चौहान तथा विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
       कार्यक्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश कुमार जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के सतत मार्गदर्शन में नवांकुर योजना अंतर्गत कार्यरत दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कन्हान वनग्राम के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे के नेतृत्व में ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
      इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री बामने ने बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि जहां-जहां पानी ठहरा हुआ हो, ऐसे स्थानों से दूरी बनाए रखें, ताकि सर्पदंश जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। कार्यक्रम में श्री अर्जुन कायदा, श्री सुभाष कायदा, श्री रामकिशोर कायदा, श्री भूरा कायदा, श्री मितिन कायदा, श्री महेश बैठे, श्री शेखलाल कायदा, श्री नत्थूलाल कायदा, श्री बनसलाल दर्शमा, श्री पंतलाल भोसम, श्री जयसिंग कायदा, श्री जितेंद्र कायदा, श्री रायसिंग कायदा, श्री नंजू कायदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Jansampark Madhya Pradesh

ग्राम चितलभाटा में सर्पदंश जनजागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित, ग्रामीणों को किया गया जागरूक =================================== म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में सर्पदंश से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से जिले के विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत टेकाढ़ाना के ग्राम चितलभाटा में आज सर्पदंश जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के समन्वय, जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, जनपद पंचायत जुन्नारदेव की सीईओ सुश्री रश्मि चौहान तथा विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश कुमार जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के सतत मार्गदर्शन में नवांकुर योजना अंतर्गत कार्यरत दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कन्हान वनग्राम के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे के नेतृत्व में ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार तथा आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री बामने ने बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि जहां-जहां पानी ठहरा हुआ हो, ऐसे स्थानों से दूरी बनाए रखें, ताकि सर्पदंश जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। कार्यक्रम में श्री अर्जुन कायदा, श्री सुभाष कायदा, श्री रामकिशोर कायदा, श्री भूरा कायदा, श्री मितिन कायदा, श्री महेश बैठे, श्री शेखलाल कायदा, श्री नत्थूलाल कायदा, श्री बनसलाल दर्शमा, श्री पंतलाल भोसम, श्री जयसिंग कायदा, श्री जितेंद्र कायदा, श्री रायसिंग कायदा, श्री नंजू कायदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

राज्य शासन के निर्देशानुसार आज माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी व डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.मेहरा के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' एवं राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया। शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल द्वारा अन्य कलाकारों के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का संगीत के साथ गायन कराया गया। 

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Jansampark Madhya Pradesh

राज्य शासन के निर्देशानुसार आज माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी व डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.मेहरा के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' एवं राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया। शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल द्वारा अन्य कलाकारों के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का संगीत के साथ गायन कराया गया। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त श्री प्रताप सिंह इवनाती का विदाई समारोह संपन्न

शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानित
===================================

जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद से 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए श्री प्रताप सिंह इवनाती को रविवार, 2 अगस्त 2026 को नागपुर रोड स्थित होटल "द अर्जुन" में जिले भर के स्कूल शिक्षा विभाग के खेल शिक्षकों एवं विभागीय मित्रों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
       विदाई समारोह जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. इड़पाचे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरिया, भूतपूर्व प्राचार्य श्री अवधूत काले, प्राचार्य श्री दिलीप ढोके, श्री संतू कुरमेती एवं श्री एम.पी. चौरिया विशेष रूप से उपस्थित थे।
       समारोह में श्री प्रताप सिंह इवनाती के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती वत्सला इवनाती तथा पुत्र-पुत्री भी उपस्थित थे। इस अवसर पर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त विकासखंड क्रीड़ा प्रभारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने श्री इवनाती के सेवाकाल, कार्यशैली एवं योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने भी अपने भाव साझा किए।
       कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने संबोधित किया, वहीं श्री इवनाती ने अपने भावुक उद्बोधन में सभी सहयोगियों एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री इवनाती को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश कुरमेती ने किया, जबकि अंत में नवनियुक्त जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री योगेश्वर चौरिया ने आभार प्रदर्शन किया।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त श्री प्रताप सिंह इवनाती का विदाई समारोह संपन्न शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानित =================================== जिला क्रीड़ा अधिकारी के पद से 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए श्री प्रताप सिंह इवनाती को रविवार, 2 अगस्त 2026 को नागपुर रोड स्थित होटल "द अर्जुन" में जिले भर के स्कूल शिक्षा विभाग के खेल शिक्षकों एवं विभागीय मित्रों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. इड़पाचे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरिया, भूतपूर्व प्राचार्य श्री अवधूत काले, प्राचार्य श्री दिलीप ढोके, श्री संतू कुरमेती एवं श्री एम.पी. चौरिया विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह में श्री प्रताप सिंह इवनाती के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती वत्सला इवनाती तथा पुत्र-पुत्री भी उपस्थित थे। इस अवसर पर छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त विकासखंड क्रीड़ा प्रभारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने श्री इवनाती के सेवाकाल, कार्यशैली एवं योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने भी अपने भाव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने संबोधित किया, वहीं श्री इवनाती ने अपने भावुक उद्बोधन में सभी सहयोगियों एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री इवनाती को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश कुरमेती ने किया, जबकि अंत में नवनियुक्त जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री योगेश्वर चौरिया ने आभार प्रदर्शन किया। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-31 में 3 दलों द्वारा 62 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

04 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट
===================================

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 31 छोटी माता मंदिर वार्ड में प्रत्येक रविवार "10 मिनिट डेंगू पर वार" अभियान के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता के लिए वार्ड 31 के पार्षद श्री टिंकू राय द्वारा वार्डवासियों को घर-घर जाकर डेंगू रोकथाम के लिए एडीज मच्छर के प्रजनन स्थल को नष्ट करने व मच्छर से स्वयं के बचाव की समझाइश दी गई। साथ ही नागरिकों को अपने घर व आसपास जल संग्रहण स्थलों की नियमित जांच एवं सफाई के लिये प्रेरित किया गया। पार्षद की उपस्थिति में वार्ड में स्वास्थ्य विभाग के 03 दलों द्वारा 62 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 04 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया।  
       सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करें, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-31 में 3 दलों द्वारा 62 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 04 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट =================================== डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक- 31 छोटी माता मंदिर वार्ड में प्रत्येक रविवार "10 मिनिट डेंगू पर वार" अभियान के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता के लिए वार्ड 31 के पार्षद श्री टिंकू राय द्वारा वार्डवासियों को घर-घर जाकर डेंगू रोकथाम के लिए एडीज मच्छर के प्रजनन स्थल को नष्ट करने व मच्छर से स्वयं के बचाव की समझाइश दी गई। साथ ही नागरिकों को अपने घर व आसपास जल संग्रहण स्थलों की नियमित जांच एवं सफाई के लिये प्रेरित किया गया। पार्षद की उपस्थिति में वार्ड में स्वास्थ्य विभाग के 03 दलों द्वारा 62 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 04 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करें, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026