Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

*गफलत, लापरवाही व तेज गति से कार चलाकर सड़क दुर्घटना करने तथा पुलिस टीम के साथ हाथा पाई करके सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आरोपी टैक्सी चालक गिरफ्तार।* *वारदात में प्रयोग 01 स्विफ्ट कार (टैक्सी) बरामद।* `गुरुग्राम : 13 जुलाई 2026` ▪️ दिनांक *12.07.2026* को *पुलिस थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम* में *ERV-103* की पुलिस टीम एक व्यक्ति को लेकर पहुँची। ERV टीम द्वारा बताया गया कि जिस व्यक्ति को ये साथ लेकर आए है इसने अपनी कार से एक सड़क दुर्घटना की है तथा वह स्वयं भी घायल है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसे उपचार हेतु उसके परिजनों/रिश्तेदार के हवाले कर दिया गया। ▪️ इसी दौरान *ERV-103* के इंचार्ज *मुख्य सिपाही हरेंद्र* ने लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर उक्त कार चालक ने पुलिस टीम के साथ मारपीट, हाथापाई व बदसलूकी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसी संबंध में *नागरिक अस्पताल, सैक्टर-10ए, गुरुग्राम* से सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल चालक के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां घायल की *MLR* प्राप्त की गई तथा चिकित्सक से पीड़ित के ब्यान लेने संबंधी राय प्राप्त की गई। चिकित्सक द्वारा घायल को ब्यान देने हेतु फिट घोषित किए जाने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत पेश की, जिसमें बताया कि दिनांक *12.07.2026* को यह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर *M3M ऑफिस* से अपने घर जा रहा था। जब वह *OCUS Mall, सैक्टर-51, गुरुग्राम* के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक *स्विफ्ट कार* के चालक ने तेज गति, गफलत व लापरवाही से कार चलाते हुए इसकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी, जिससे इसको चोटें आईं तथा इसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर *पुलिस थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम* में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️ *पुलिस थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम* की पुलिस टीम ने अभियोग में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक *13.07.2026* को गुरुग्राम से आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *अजय कुमार (उम्र-26 वर्ष) निवासी गांव अमरनिया, जिला मधुबनी (बिहार)* के रूप में हुई। ▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने गफलत, लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए सड़क दुर्घटना की वारदात को अंजाम दिया। दुर्घटना के उपरांत आरोपी द्वारा मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ हाथापाई व बदसलूकी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। ▪️ पुलिस टीम द्वारा *आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 01 स्विफ्ट कार बरामद* की है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026

MORE NEWS

जितने भी ये ठाई….वहाँ जाकर भड़काऊ भाषण देते है उनको लेकर अजय सैनी क्या बोले देखो…..

जितने भी ये ठाई….वहाँ जाकर भड़काऊ भाषण देते है उनको लेकर अजय सैनी क्या बोले देखो…..

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026

पिंजौर क्षेत्र से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा

पंचकूला/ 13 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशों के अनुसार पंचकूला में अवैध हथियारों की तस्करी, खरीद-फरोख्त एवं इनके अवैध इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजौर क्षेत्र में एचएमटी के नजदीक से एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान साहिल शर्मा निवासी गांव नागल, थाना चंडीमंदिर, जिला पंचकूला, उम्र 36 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल (.32 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया।

 पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अंबाला जेल भेज दिया गया।

साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी तस्करी करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पिंजौर क्षेत्र से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला/ 13 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशों के अनुसार पंचकूला में अवैध हथियारों की तस्करी, खरीद-फरोख्त एवं इनके अवैध इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजौर क्षेत्र में एचएमटी के नजदीक से एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान साहिल शर्मा निवासी गांव नागल, थाना चंडीमंदिर, जिला पंचकूला, उम्र 36 वर्ष, के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल (.32 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अंबाला जेल भेज दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी तस्करी करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026

*जलभराव के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए हिसार पुलिस रही मुस्तैद*
पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में हुई वर्षा के दौरान शहर के विभिन्न जलभराव एवं व्यस्त यातायात वाले क्षेत्रों में हिसार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर यातायात का कुशलतापूर्वक संचालन किया तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया।
बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव एवं यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद यातायात पुलिस के जवान लगातार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने वाहन चालकों को उचित दिशा-निर्देश दिए, जाम की स्थिति को नियंत्रित किया तथा एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकासी दिलाई।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि हिसार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर परिस्थिति में प्रतिबद्ध है। प्रतिकूल मौसम के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया ताकि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का सहयोग करें, जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

*जलभराव के बीच यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए हिसार पुलिस रही मुस्तैद* पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में हुई वर्षा के दौरान शहर के विभिन्न जलभराव एवं व्यस्त यातायात वाले क्षेत्रों में हिसार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर यातायात का कुशलतापूर्वक संचालन किया तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव एवं यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद यातायात पुलिस के जवान लगातार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने वाहन चालकों को उचित दिशा-निर्देश दिए, जाम की स्थिति को नियंत्रित किया तथा एंबुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित निकासी दिलाई। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि हिसार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हर परिस्थिति में प्रतिबद्ध है। प्रतिकूल मौसम के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया ताकि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वर्षा के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का सहयोग करें, जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Uklana, Hissar | Jul 13, 2026