
➡️ आयुष्मान आरोग्य मंदिर डोंगरसलैया द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र 32 में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर "सुप्रजा" आयोजित
आयुक्त संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ठाकुर के निर्देशन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) डोंगरसलैया द्वारा आज आंगनवाड़ी केंद्र 32 में आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर "सुप्रजा" का आयोजन किया गया। शिविर में 0-6 वर्ष के बालक-बालिकाओं, ANC, PNC लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरित की गई। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा टीकाकरण में भी सहयोग प्रदान किया गया। इसके साथ ही आगामी विश्व योग दिवस के 100 दिवस काउंटडाउन, 100 दिवस TB मुक्त भारत अभियान और निक्षय अभियान के तहत टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में कुल 67 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। कार्यक्रम में आयुष विभाग का स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar