वार्ड नंबर 31 से निर्दलीय उम्मीदवार रामपाल सारण ने लिया नाम वापस, RLP प्रत्याशी ओमजी डूडी को समर्थन देने का ऐलान
जोधपुर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत वार्ड नंबर 31 में राजनीतिक समीकरणों के बीच रामपाल सारण हीरादेसर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना आवेदन वापस लेते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी ओमजी डूडी को समर्थन देने की घोषणा की है।
रामपाल सारण ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के आदेश और पार्टी पदाधिकारियों प्रेम नारायण बेनीवाल एवं राजू खोजा के प्रति सम्मान को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड नंबर 31 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन अब पार्टी के प्रत्याशी ओमजी डूडी के पक्ष में अपना आवेदन वापस ले लिया है।