Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

विश्व पर्यावरण दिवस पर आजसू पार्टी ने बांटे 108 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प। देवघर:–विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी देवघर जिला इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ 108 फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य एवं पार्टी के केंद्रीय सचिव राजा साहनी ने किया। इस दौरान आम, अमरूद, कटहल, लीची, जामुन सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लोगों के बीच वितरित किए गए। साथ ही उपस्थित लोगों से पौधारोपण करने एवं पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। फलदार वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए पोषण एवं प्राकृतिक संसाधनों का महत्वपूर्ण स्रोत भी हैं। केंद्रीय सचिव राजा साहनी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने और निभाने का अवसर है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। #WorldEnvironmentDay #AJSUParty #Deoghar #PlantationDrive #EnvironmentProtection #GreenDeoghar #FruitTrees #SaveEnvironment #TreePlantation #JharkhandNews #DeogharNews #HaritDeoghar #WorldEnvironmentDay2026

Deoghar, Deoghar | Jun 5, 2026

MORE NEWS