Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

-#पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, FIR… -#ब्राइट #न्यूज #शिमला -#जिला पुलिस ने चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक की संलिप्तता भी सामने आई है। इसके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। -#पुलिस के अनुसार गुरुवार को पुलिस थाना नेरवा की टीम जमराड़ी बैरियर के पास नियमित नाकाबंदी और वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 100-100 मिलीलीटर की पांच सीलबंद प्लास्टिक की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस का कहना है कि इन बोतलों में बिना लेबल वाला प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप होने का संदेह है। -#इस मामले में पुलिस ने नेरवा निवासी रवि राणा उर्फ बंटी (26) पुत्र दमर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 22, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक की भूमिका भी सामने आई है। उसके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। -#पुलिस का कहना है कि बरामद कफ सिरप के स्रोत और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। शिमला पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MORE NEWS