Breaking News... #प्रतापगढ़ भोर में घर में घुसे चोर,नकदी व जेवरात समेत सामान पार FIR दर्ज, अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी की मांग
प्रतापगढ़। थाना अंतू क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर, गड़वारा निवासी ऊषा सिंह पत्नी हरिराम सिंह के घर में 20 सितंबर 2026 की रात करीब 2 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घुसकर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर थाना अंतू में FIR संख्या 0245/2026 दर्ज की गई है। FIR में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) व 305 के तहत मुकदमा दर्ज है।
FIR के साथ दिए गए विवरण में ₹12,000 नकद, सोने-चांदी के आभूषण, पायल, झुमके, अंगूठियां तथा एक VIP बैग सहित अन्य सामान चोरी होने की जानकारी दी गई है।
मामले की जांच उपनिरीक्षक सचिन यादव को सौंपी गई है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए अज्ञात चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
#pratapgarh #pratapgarhup72 #pratapgarh