Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

कासगंज में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत महावृक्षारोपण, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लगाया पौधा 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ के तहत जनपद को मिला 26.51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान कासगंज, 12 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत रविवार को जनपद कासगंज में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग और राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव एवं नोडल अधिकारी राजेश कुमार (आईएएस) ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि राकेश गर्ग ने कहा कि प्रकृति ही मानव जीवन का आधार है और पर्यावरण की सुरक्षा ही भविष्य की सुरक्षा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाया जा रहा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2026 के वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत कासगंज जनपद को 26 लाख 51 हजार 800 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसे जनसहभागिता से समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। गंगा वन, भागीरथी वन सहित विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि जनपद के सभी विकास खंडों, ग्राम पंचायतों और नगर क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि पौधों की परवरिश बच्चों की तरह की जाए, तभी वृक्षारोपण अभियान का वास्तविक उद्देश्य सफल होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि विकास केवल सड़कें और ऊंची इमारतें बनाने से नहीं होता। यदि भविष्य में ऑक्सीजन की कमी हुई तो आने वाली पीढ़ियां हमसे सवाल करेंगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को "एक पेड़ मां के नाम" अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और कासगंज को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाना रहा।

Kasganj, Kasganj | Jul 12, 2026

MORE NEWS

दि0 12.07.26 की देर रात्रि थाना कासगंज अन्तर्गत 01 महिला की अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा गया था। थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट । https://t.co/nMhgxSslE1

दि0 12.07.26 की देर रात्रि थाना कासगंज अन्तर्गत 01 महिला की अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा गया था। थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट । https://t.co/nMhgxSslE1

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

❇️ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मा0 मुख्य अतिथि महोदय श्री राकेश गर्ग जी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थित में  पुलिस लाइन कासगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज के साथ किया गया वृक्षारोपण । 
 🟢 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को समर्पित किया गया हर पौधा । https://t.co/clXhw7Xqe9

❇️ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मा0 मुख्य अतिथि महोदय श्री राकेश गर्ग जी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थित में पुलिस लाइन कासगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज के साथ किया गया वृक्षारोपण । 🟢 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को समर्पित किया गया हर पौधा । https://t.co/clXhw7Xqe9

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

#SP_KSJ के निर्देशन में सभी थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम/मोहल्ला एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। https://t.co/Ry9o56vKj3

#SP_KSJ के निर्देशन में सभी थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम/मोहल्ला एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। https://t.co/Ry9o56vKj3

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026