चंबा : 26 जुलाई अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का आगाज़ आज हिमाचल की शान और लोकप्रिय लोकगायक ईशांत भारद्वाज की शानदार प्रस्तुति से होगा |
Kangra Express
अपने सुपरहिट हिमाचली गीतों से लाखों दिलों पर राज करने वाले ईशांत भारद्वाज आज चंबा के मेला मैदान में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे।
मिंजर मेले की पहली स्टार नाइट को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने भव्य मंच और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इस यादगार संगीत संध्या का हिस्सा बनेंगे और हिमाचली संस्कृति व लोकसंगीत का भरपूर आनंद लेंगे।
#KangraExpressNews #MinjarMela #अंतरराष्ट्रीय_मिंजर_मेला #Chamba #ChambaNews #IshantBhardwaj #HimachaliSinger #HimachaliMusic #PahadiMusic #PahadiStar #LivePerformance #CulturalNight #HimachalPradesh #HimachalNews #DevBhoomi #FolkMusic #26July #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow