🚨 अरवल में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! कैमरे से लैस वाहन काटेगा ऑटोमेटिक चालान
अरवल। जिले के तमाम मोटर वाहन चालकों और वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर है। अब यातायात नियमों की अनदेखी करना महंगा पड़ सकता है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से अरवल जिले में भी आधुनिक तकनीक से लैस ऑटोमेटिक चालान प्रणाली लागू करने की तैयारी है।
जानकारी के अनुसार, यह व्यवस्था एनएच-110 पर जहानाबाद रोड स्थित भगत सिंह चौक से किंजर तक और एनएच-139 पर पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग में मोहाली से कलेर तक लागू की जाएगी। इसके लिए कैमरों से लैस विशेष वाहन तैनात किए जाने की बात सामने आई है। ये वाहन सड़कों पर गश्त करते हुए तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निगरानी करेंगे।
इस आधुनिक प्रणाली के जरिए निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार, बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों पर कैमरों की मदद से ऑटोमेटिक चालान काटे जा सकेंगे।
गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में निर्धारित गति सीमा का पालन करना बेहद जरूरी है। वहीं, विभिन्न सड़कों पर गति सीमा के अनुसार ही वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
अब अरवल की सड़कों पर भी पटना जैसी निगरानी व्यवस्था लागू होने की तैयारी है। ऐसे में सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और अपनी तथा दूसरों की जान सुरक्षित रखें। Public ki Awaz Public Ki Awaz - News Arvind Yadav Arvind Arvind A1 express
Arwal, Arwal | Oct 5, 2026