कतर के रास लाफान शहर के गैस प्लांट में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय शामिल हैं। दोहा में मौजूद भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, 'कतर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रविवार रात रास लाफान में हुए हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।' पोस्ट में कतर के अधिकारियों के हवाले कहा गया है, 'धमाके में घायल लोगों का उचित इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है। भारतीय दूतावास इस घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए कतर के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. इसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि मृतकों के शव जल्द से जल्द भारत भेजे जाएं।'
#Qatar #GasPlant #IndianNationals #RasLaffan #Doha#Awaj E Himachal