
गैर-इरादतन हत्या के मामले में सुखपुरा पुलिस की कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। सुखपुरा थाना पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को घोसवटी मोड़ के पास से गुरुवार दोपहर करीब 2:25 बजे हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवेन्द्र भारती पुत्र शिवचन्द उर्फ चन्द्रेश्वर राम निवासी गुरवां, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। आरोपी थाना सुखपुरा में दर्ज मु0अ0सं0 015/26, धारा 105, 352, 351(3) बीएनएस के मामले में वांछित था।
थाना पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की तलाश तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घोसवटी मोड़ के पास पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा और थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में की गई।
#बलिया #सुखपुरा #BalliaPolice #UPPolice #गिरफ्तारी