Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

पंचकूला के शहीद उधम सिंह चौक के साथ लगते सेक्टर 4 का पार्क बना मलबा स्थल- ओ पी सिहाग पंचकूला, 14 जुलाई: ज़ननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की घोर लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता के कारण पंचकूला सेक्टर 4, 5 ,10 एवं सेक्टर 11 के चौक ( शहीद उधम सिंह चौक) के साथ सेक्टर 4 की तरफ बना हुआ पार्क अब मलबा डंप करने का ग्राउंड बन गया है ।जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज ने आज बस स्टैंड के साथ लगते चौक के पास सेक्टर 4 की तरफ इस बुरी तरह बर्बाद हो चुके पार्क का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लगभग आधा एकड से ज्यादा जगह में बने इस पार्क में ग्रिल तोड़कर भवन निर्माण करने वाले ठेकेदारों द्वारा सेंकड़ों टन मलबा डाल दिया गया है। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पंचकूला का य़ह चौक शहर के बीचो -बीच स्थित सबसे व्यस्ततम चौक है।उन्होंने कहा कि यहां से हर रोज़ पंचकूला एवं प्रदेश भर के हज़ारों लोग गुजरते हैं क्योंकि प्रदेश सरकार के सभी कार्यालयो में जाने का रास्ता यही से जाता है। उन्होंने कहा कि क्या पंचकूला के प्रशासनिक अधिकारियों या नगर निगम पंचकूला के अधिकारियों को इस अति महत्वपूर्ण चौक के साथ लगता मलबे से भरा पार्क दिखाई नहीं देता? क्या नगर निगम के मेयर या इस इलाके के पार्षद ने भी अपनी आंखे बंद कर रखी है कि किस तरह एक अच्छे से बना पार्क प्रशासनिक अनदेखी के कारण गन्दगी एवं मलबा डालने का स्थल बन गया है। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज ने नगर निगम अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है इस पार्क से तुरंत मलबा हटाने का कार्य शुरू करके यहां पर सुन्दर पार्क का निर्माण करवाने की व्यवस्था की जाए ताकि हमारा पंचकूला सुन्दर लगे।

Haryana, India | Jul 15, 2026